Vaishno Devi Tour in Navratri: इस नवरात्रि 9 वों दुर्गा की दर्शन के लिए बनाये वैष्णो देवी का प्लान

Vaishno Devi Tour in Navratri: नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो इस नवरात्रि बनाये दर्शन का प्लान वैष्णो देवी का मंदिर इस नवरात्री फूलों से सजाया गया है और माँ के मंदिर को स्वर्ग जैसा बना दिया गया है। वैष्णो देवी का मंदिर तो पहले से ही स्वर्ग जैसा है लेकिन इस नवरात्रि इसे फूलों से सजा के और ख़ूबसूरत बना दिया गया है।

नवरात्रि हिन्दू पर्व है, जो माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का समय होता है। इस दिन माता के सभी स्वरूपों की पूजा की जाती है और उपवास भी किया जाता है। इस पर्व के दौरान, लोग अक्सर घर पर ही कलश स्थापना करते हैं और मां को घर लाते हैं, लेकिन कुछ भक्त वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं।

भारत में कई प्रमुख देवी के मंदिर हैं, और 52 शक्तिपीठ भी हैं, लेकिन माता वैष्णो देवी के धाम दर्शन के लिए प्रसिद्ध है। वैष्णो देवी का मंदिर सबसे बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर है, और यहां दर्शन के लिए लाखों भक्त हर साल आते हैं। अगर आप नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी के दर्शन करने का इरादा बना रहे हैं, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण सुझाव हैं।

Vaishno Devi Tour in Navratri

Vaishno Devi Tour in Navratri: माता वैष्णो देवी के दरबार जाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

शारदीय नवरात्रि इस वर्ष अक्टूबर के महीने में पड़ा है, और इस समय जम्मू का मौसम ठंडा होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप फुल स्लीव के गरम कपड़े पहने और कुछ गरम कपडे साथ भी लेकर जाएं। जम्मू के रास्तों पर चढ़ाई करते समय रात को ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए ठंन्ढ़ का ध्यान रखते हुए वैष्णो देवी का इस नवरात्रि टूर प्लान यानि दर्शन करने का प्लान बनाये।

यदि आपके साथ बच्चे या बुजुर्ग हों तो उनका खास ध्यान दे। यदि आप इस नवरात्रि वैष्णो देवी का टूर प्लान बना रहे है और वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते है तो आप “प्रधानजी टूर एंड ट्रेवल” के साथ अपनी यात्रा बुक कर सकते है।

यह भी देखे: दिल्ली में स्थित है मां दुर्गा के 3 प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि बनाएं दर्शन का प्लान

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान कटरा में ठहरने के लिए स्थल

वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको त्रिकूट पर्वत पर जाना होगा, इसके लिए आपके पास कई विकल्प हो सकते हैं, जैसे कि कटरा से पैदल चढ़ाई, हेलीकॉप्टर सेवा, घोड़ा या टैक्सी। यदि आप साथ में बहुत सारा सामान लेकर जा रहे हैं, तो कटरा में होटल या धर्मशाला के कई विकल्प उपलब्ध हैं, और आप वहां कम बजट में ठहर सकते हैं।

आप इन जगहों पर मुफ्त या कम खर्च में ठहर सकते हैं, और फिर चढ़ाई के लिए तैयार हो सकते हैं। इसके लिए आपको वैष्णो देवी की वेबसाइट श्राइन बोर्ड पर जाना होगा, यदि यहाँ पे आपको सीट फुल होने के कारन फ्री या पेड में ठहरने के लिए कमरा न मिले तो इसके अलावा आप Trip.com पर जाकर अपना होटल बुक कर सकते है।

यह भी देखे: शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा के 9 प्रमुख स्थल, इस नवरात्री बनाए दर्शन का प्लान

वैष्णो देवी की चढ़ाई

Vaishno Devi Tour in Navratri: इस नवरात्रि 9 वों दुर्गा की दर्शन के लिए बनाये वैष्णो देवी का प्लान

वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्री को चढ़ाई करनी होती है, और इसके लिए यात्रा पर्ची की आवश्यकता होती है। आप कटरा में स्थित श्राइन बोर्ड के काउंटर पर जाकर यात्रा पर्ची की बुकिंग कर सकते हैं या इसके लिए वेबसाइट का भी सहायता ले सकते हैं। चढ़ाई के लिए, आपको पहचान पत्र और अन्य साक्षरता साबित करने के दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं।

यह भी देखे: अमरनाथ यात्रा की पूरी जानकारी

वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा

नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए, ट्रेन, बस या फ्लाइट का टिकट अग्रिम बुक करें। जम्मू से कटरा तक पहुंचने के लिए बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होती हैं। आप पैदल यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आप इतनी लम्बी चढ़ाई करने के लिए सक्षम नहीं है, तो कटरा से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है।

हेलीकॉप्टर की यात्रा का किराया प्रति यात्री के लिए लगभग 1000 रुपये है। इसके अलावा, घोड़े की सवारी भी उपलब्ध है और इसके लिए 1600 रुपये किराया होता है। आप पालकी या ई-टैक्सी सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।

यह सभी जानकारी के अनुसार, आप वैष्णो देवी के दर्शन की यात्रा की योजना बना सकते हैं और इस अद्वितीय अनुभव को सफलता से अनुभव सकते हैं।

468*60

Follow us on

FAQ’s

Q-1. वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कितने दिन चाहिए?

Ans- वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 2 से 3 दिन पर्याप्त होते हैं।

Q-2. वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कौन सा समय अच्छा है?

Ans- वैसे वैष्णो देवी की यात्रा आप किसी भी टाइम कर सकते है लेकिन मार्च से अप्रैल का समय अच्छा होता है।

Q-3. वैष्णो देवी जाने के लिए कितना पैदल चलना पड़ता है?

Ans- वैष्णो देवी तीर्थ स्थान समुद्र तल से 5 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बेस कैंप कटरा से माता का दरबार जिसे भवन भी कहते हैं वहा तक पहुंचने के लिए करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है।

3 thoughts on “Vaishno Devi Tour in Navratri: इस नवरात्रि 9 वों दुर्गा की दर्शन के लिए बनाये वैष्णो देवी का प्लान”

  1. जय माँ वैष्णो देवी | माता के दरबार घूमने के बारे में अच्छी जानकारी मिली यह आर्टिकल काफी रोचक एवं मददगार है |

    Reply

Leave a comment